2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात, हीराबेन के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचकर पीएम से मुलाकात की.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 31 Dec 2022, 4:44 PM IST

pm.jpg

,,

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की, सीएम भूपेश बघेल करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री से राज्य के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की साथ ही नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर शोक भी व्यक्त किया. इसी दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट की.

बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री की माता की मां हीराबा मोदी का निधन हो गया. हीराबेन (100 साल) का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हीराबेन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. उन्हें मंगलवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी.

मुख्यमंत्री ने किया था ट्वीट
सीएम बघेल ने कहा है कि माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है. एक ऐसी क्रिया है जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है. उन्होंने कहा है कि इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे. ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे.