सीएम भूपेश बोले कानून नहीं, इस फॉर्मूले से पॉपुलेशन पर लगेगी रोक
नागपुर रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने उत्तर प्रदेश और असम में जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) बनाए जाने को लेकर टिप्पणी की है। सीएम भूपेश ने कहा, जब 70 के दशक में नसबंदी का कार्यक्रम चला था तो बीजेपी ने ही इसका विरोध किया था। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया होता तो आज इतनी जनसंख्या नहीं होती। उन्होंने कहा, कानून से समस्या का हल होना नहीं है जब तक लोगों में जागरूकता न हो। जनजागरण बहुत जरुरी है। केवल राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए।