नवीनीकरण और आधुनिकरण के दूसरे चरण सुश्रुत भवन के उपर फिजियोथेरेपी यूनिट, योगा, पंचकर्म की सुविधा विकसित की जाएगी। मरीजों को प्रथम तल में जाने में तकलीफ ना हो इसके लिए रैम्प बनाया जाएगा। इसे शहीद गुण्डाधुर का नाम दिया जाएगा। दूसरे चरण में ही मातृ एवं शिशु वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन का नाम भारत की पहली महिला डाॅक्टर कादम्बनी के नाम पर रखा गया है। तीसरे चरण में पुराने अस्पताल भवन के नेत्रविभाग, मनोचिकित्सा, मेडीसिन वार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही कादम्बनी के पास अत्याधुनिक लैब और ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। इसे भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य जीवक का नाम दिया जा रहा है।