2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की दो टूक- नौकरी नहीं होगी, तो आरक्षण का क्या करेंगे

मराठा सेवा संघ के स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Nikesh Kumar Dewangan

•

Updated: 12 Apr 2022, 1:35 AM IST

raipur news

raipur news

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को मराठा सेवा संघ के कार्यक्रम में आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। संघ के आरक्षण की मांग पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि, जब पद ही नहीं रहेगा, तो आरक्षण का क्या करेंगे। कार्यक्रम में संघ ने आरक्षण की मांग उठाई थी कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, मराठा सेवा संघ के अध्यक्ष ने आरक्षण का मामला उठाया। उस पर मैंने कहा कि आप आरक्षण चाह रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन आरक्षण के लिए पद रहे तब न। जितने भी सार्वजनिक उपक्रम हैं वे निजी हाथों में जा रहे हैं।

दूसरा, आईएएस के पद भी अब कॉर्पोरेट सेक्टर से भरे जा रहे हैं। तो जब पद ही नहीं रहेगा तो आपको आरक्षण का लाभ मिलेगा कैसे। ऐसे में आरक्षण मांगने का औचित्य ही नहीं रह जाता। ऐसे में मैंने यह बात कही है कि आरक्षण चाहिए तो उसकी लड़ाई के साथ सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने की लड़ाई भी समाज को साथ-साथ लडऩी होगी।

अशांति फैला रहे भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठन

मध्यप्रदेश के खरगौन में रामनवमी के दिन हुए दंगे को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, साम्प्रदायिक घटना दुर्भाग्यजनक है। सब अपने धर्म को मानते हैं। रामनवमी पर हमने इतना बड़ा कार्यक्रम किया, कहीं कोई बात हुई क्या? लेकिन भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठन उत्तेजना फैला रहे हैं, उसे समाज का ही नुकसान होना है। उन्होंने कहा, खरगौन की घटना पर शासन और इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी है। समय पर कार्रवाई नहीं हुई।

'युवाओं की रचनात्मकता से मिलती है ताकतÓ

छत्तीसगढ़ के युवा उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला। इस दौरान इन युवाओं ने अपनी रचनात्मकता को दिखाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी बनाई पेंङ्क्षटग भेंट की। किसी ने टाऊ की खेती को कैनवास पर उतारा था, तो किसी ने कार्डबोर्ड पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को जीवंत रूप से उकेरा था। यह अवसर था छत्तीसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का। यहां युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बनाए गए स्लोगन भी सुनाए गए। जिसकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहना की। इस दौरान सीएम ने कहा कि आप अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप प्रदान करते हैं। आपकी रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है। सकारात्मक काम धीरे-धीरे होते हैं, परन्तु उनका प्रभाव स्थायी होता है। जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, जनसंपर्क संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।