रायपुर: रथयात्रा को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभ्रदा और भाई बलराम के साथ 15 दिनों के एकांतवास में है। शनिवार यानी 14 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीय पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा उड़ीसा के पुरी समेत छत्तीसगढ़ में भी निकली जाएगी।