14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Chhattisgarh: सीएम साय बोले- PM Modi के समक्ष विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया
Play video

Chhattisgarh: सीएम साय बोले- PM Modi के समक्ष विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होकर राजधानी रायपुर लौटे...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 26 May 2025, 9:21 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 मई को नई दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटे। वे नई दिल्ली में नीति आयोग (Niti Aayog) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक, एनडीए (NDA) शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम की बैठक सहित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में हमने विकसित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट को रखा। 2047 वर्ष तक छत्तीसगढ़ को 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था (Economy) बनाना हमारा लक्ष्य है। जिसमें थ्री टी मॉडल- टेक्नोलॉजी (Technology), ट्रांसपेरेंसी (Transparency) और ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) को आधार मानते हुए आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में मजबूत नींव रखने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में शामिल सभी ने देश के वीर जवानों और पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित