पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जगह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आती हैए जिसे देखकर लगता है कि स्व राजीव गांधी का सपना साकार हुआ है। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डा शिव कुुमार डहरिया, पीएचई मंत्री गुरु रूद्रकुुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।