25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG NEWS : सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टर और एसपी की ली क्लास और कहा- कल से ही रिजल्ट दिखना चाहिए

Raipur : कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की, कलेक्टर एसपी कान्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का हो प्रभावी ढंग से पालन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 14 Sep 2024, 3:07 AM IST

CG NEWS

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस(Collector SP Conference) में दिए गए निर्देशों का रिजल्ट कल से ही मैदानी स्तर पर दिखना शुरू हो जाए। दिए गए निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन हो। जिले स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही किया जाए, इसके लिए सुविधा अनुसार जिले में नियमित जनदर्शन आयोजित किए जाएं। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव (CS) अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, बसव राजु एस., सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

CG NEWS

CG NEWS