7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Cabinet decision : विष्णु ने खोला पिटारा, हर गरीब का होगा बसेरा

CM Vishnu Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Dec 2023, 5:44 PM IST

vishnu_cabinet_metting.jpg

CM Vishnu Cabinet decision : छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने आज अपना पहला वादा पूरा किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। वहीं दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम विष्णु ने कहा कि हमारी सरकार ने दो साल के बोनस को घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसे पूरा करेगी। कैबिनेट की बैठक उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर में आयकर का छापा, इन कारोबारियों के 50 ठिकानों में चल रही जांच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। बताया कि प्रदेश का विकास तेजी से होगा। हमने से पहला वादा जो छत्तीसगढ़ से किया था आज पूरा किया है। इसके बाद 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का धान का बोनस दिया जाएगा। नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि हमारी सरकार ने इस पर कंट्रोल कर लिया था, वहीं फिर से नई इरादों के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।


यह भी पढ़ें: एक्शन में बीजेपी सरकार.. कांग्रेस पार्षद के बीयर बार को किया सील, चल रहे थे कई अवैध काम

प्रदेश में धर्मातरण के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इसे बढ़ावा दिया। कई ऐसे मामले सामने आए। हमारी सरकार लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आदिवासी समाज को लेकर सीएम विष्णु ने कहा कि बीजेपी ने आदिवासी के लिए लगातार काम किए हैं। पिछले पांच सालों में जो काम रुक गए थे वो अब फिर से शुरू होंगे। आखिर में युवाओं को लेकर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार युवाओं से जो वादे किए है वो भी धीरे-धीरे पूरा करेगी।