29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के बाद छत्तीसगढ़ आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, आदिवासियों को साधने BJP ने बनाया मास्टर प्लान

CM Yogi Adityanath Visit to CG: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब धुआंधार प्रचार और चुनावी सभाएं कराने का प्लान बनाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 30 Sep 2023, 5:38 PM IST

CM Yogi Adityanath Visit

फाइल फोटो

रायपुर। CM Yogi Adityanath Visit to CG: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब धुआंधार प्रचार और चुनावी सभाएं कराने का प्लान बनाया है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं होंगी। इसके बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाएं बस्तर और (Chhattisgarh Election) जगदलपुर में कराई जाएंगी।

यह भी पढ़े: PM Modi Visit Chhattisgarh: बिलासपुर में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ परिवर्तन तय

बस्तर-सरगुजा के आदिवासियों को साधेंगे योगी

CM Yogi Adityanath Visit to CG : पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के बाद बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी वोटरों को साधने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की पांच सभाएं कराई जाएंगी।

क्योंकि भाजपा का मानना है कि नाथ परंपरा के मानने वाले आदिवासी बड़ी संख्या में इन दोनों क्षेत्रों में रहते हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मठ (CG Election 2023) के महंत भी है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के जरिए आदिवासियों को साधने के लिए भाजपा ने प्लान बनाया है, हालांकि सभा कब कराई जाएगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की है।

यह भी पढ़े: CG Politics: नारायण चंदेल बोले- Congress को लग रहा डर, सूची जारी होते ही उनकी पार्टी में मचेगा बवाल