21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कांग्रेसी राज्य ने महात्मा गांधी के मॉडल को अपनाकर कम की बेरोजगारी

सीएमआईई के आंकड़े: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 1.7 प्रतिशत, जबकि देश में 7.4 प्रतिशत देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे क्रम पर
less than 1 minute read
Google source verification
इस कांग्रेसी राज्य ने महात्मा गांधी के मॉडल को अपनाकर कम की बेरोजगारी

इस कांग्रेसी राज्य ने महात्मा गांधी के मॉडल को अपनाकर कम की बेरोजगारी

रायपुर. सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी संगठन (सीएमआईई) द्वारा जारी बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों अनुसार छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तीसरे क्रम पर है। कांग्रेस सरकार के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से युवाओं को रोजगार के अवसर लगातार उपलब्ध हो रहे हैं। इस वजह से बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है।

मां बम्लेश्वरी बैंक शुरू करने वाली मधुलिका को नारी शक्ति अवॉर्ड
सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2022 की स्थिति में देश में सबसे कम बेरोजगारी दर बीजू जनता दल (बीजद) शासित ओडिशा में एक प्रतिशत है। वहीं, सर्वाधिक बेरोजगारी दर कांग्रेस शासित राजस्थान में 32.3 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में 31 प्रतिशत है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश में बेरोजगारी दर 7.4 प्रतिशत है। शहरी बेरोजगारी दर 8.1 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी 7.2 प्रतिशत है।
2) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt]पांच राज्यों में हार से रार, सीएम भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस तो घर-घर की ही कांग्रेस है
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ ने समावेशी विकास का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीन साल पहले महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के अनुरूप नया मॉडल अपनाया था। इसी मॉडल के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इससे प्रदेश में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी देशव्यापी आर्थिक मंदी से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था अछूती रही। तब भी छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर पूरी तरह नियंत्रित रही।
3) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो