क्या हो रहा है यह देखने दिल्ली गए: सिंहदेव
विधायकों के दिल्ली प्रवास को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा, हम सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं हो रही है। बदलाव की बात खुल गई है। पहले यह बात खुली नहीं थी। जब पिछली बार विधायक गए, तो यह बात खुल गई कि बदलाव की पहल चल रही है। हो सकता है कि विधायक अपनी बात रखने जाना चाहते हों। भले ही वो कह रहे हैं कि विकास के कार्यों के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि विकास के कार्यों को दिखाने के लिए राज्य में बुलाने का दायित्व मुख्यमंत्री का है। मुख्यमंत्री ने पहले ही आमंत्रण दे दिया है। विधायकों को लग रहा है, क्या हो रहा है, यह देखने गए होंगे।