10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने रमन, कौशिक से पूछे सवाल, बताएं, विकास यात्रा BJP निकाल रही है या सरकार

भाजपा की विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कह रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 4 May 2018, 7:41 PM IST

bhupesh baghel

रायपुर . भाजपा की 12 मई शुरू हो रही विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भाजपा के विकास यात्रा को लेकर शिकायत करने की बात कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को स्पष्ट करना चाहिए कि 12 मई से शुरू हो रही विकास यात्रा सरकार की विकास यात्रा है या फिर भारतीय जनता पार्टी की? उन्होंने कहा है कि वे इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे और इस यात्रा पर नजऱ बनाए रखने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा है कि यदि विकास यात्रा सरकार की कथित उपलब्धियों को बताने के लिए हो रही यात्रा है तो इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा के मंच पर न तो धरमलाल कौशिक को दिखना चाहिए और न संगठन के किसी और नेता को।

भूपेश ने कहा है कि यदि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रचार यात्रा है तो मुख्यमंत्री रमन सिंह को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस यात्रा में सरकारी अमले का इस्तेमाल न हो और यात्राओं का कोई खर्च सरकारी खजाने से न हो।

बघेल ने कहा है कि सरकारी खजाने का पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है और इसका इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के प्रचार पर खर्च नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है, हालांकि रमन सिंह जी से किसी भी तरह की नैतिकता की उम्मीद करना बेकार है लेकिन वे जनता के प्रति जवाबदेह हैं और जनता के टैक्स का पैसा भाजपा के प्रचार में खर्च करने का न उन्हें कानूनी अधिकार है और न नैतिक।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि रमन सिंह की सारे कार्यक्रमों में कलेक्टर से लेकर छोटे अधिकारियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इन कार्यक्रमों के लिए सरकारी खजाने से अलग अलग मद में पैसा निकालकर भाजपा के प्रचार में खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा है कि वे इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को भी पत्र लिखेंगे और इस यात्रा पर नजऱ रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।