झारखण्ड जाने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र की घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के सभी विधायकों और नेताओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और जीतने के लिए शुभकामना। मुख्यमंत्री ने धान समर्थन मूल्य पर बनी समिति पर कहा कि, 'बजट सत्र के पहले ही समीति अपनी रिपोर्ट देगी, किसानों के हिट में सभी कार्य होने का आश्वासन देते हुए कहा रिपोर्ट के बाद किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।