कैंसर विभाग के बाद ऑब्स एंड गायनी, रेडियो डायग्नोसिस, काॅर्डियोलॉजी व काॅर्डियक सर्जरी, मेडिसिन, ऑप्थेलमोलॉजी, ऑर्थोपीडिक्स, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों को भी तगड़ा इंसेंटिव मिला है। इन डॉक्टरों को 15 से 25 लाख रुपए इंसेंटिव मिलने की पुष्टि प्रबंधन ने की है। काॅर्डियोलॉजी विभाग में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी व हार्ट के अन्य प्रोसीजर नियमित रूप से किया जा रहा है। वहीं काॅर्डियक सर्जरी विभाग में वेस्कुलर, चेस्ट व हार्ट की ओपन सर्जरी होने से डॉक्टरों काे अच्छा इंसेंटिव मिला है।