26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री महंत ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, PM मोदी को कहा तानाशाह

कांग्रेस ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा से अधिकार वापस लेने और उन्हें छुट्टी पर भेजने के केन्द्र सरकार के कदम के खिलाफ शुक्रवार को जांच एजेंसी के रायपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Oct 2018, 6:11 PM IST

CBI News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री महंत ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी को कहा तानाशाह

रायपुर. कांग्रेस ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा से अधिकार वापस लेने और उन्हें छुट्टी पर भेजने के केन्द्र सरकार के कदम के खिलाफ शुक्रवार को जांच एजेंसी के रायपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, विधायक सत्यनारायाण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सीबीआई दफ्तर पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान महंत ने केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। महंत ने कहा कि मोदी सरकार और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी तानाशाह की भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पास अधिकार न होने के बावजूद संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं।

महंत ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर को न तो प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जा सकता है और न हटाया जा सकता है। मगर प्रधानमंत्री ने दिनदहाड़े हटा दिया। जब पीएम मोदी एेसे हमले करेंगे तो कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम के साथ विरोध करेगी।

इसी के तहत आज रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सीबीआई का विरोध करने आए थे, लेकिन प्रशासन ने प्रदेश में चुनाव का हवाला देकर कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों को कानून-व्यवस्था की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

इस दौरान महंत ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा और जोगी कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार पर नक्सल क्षेत्रों में फर्जी मतदान का आरोप लगाया। जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ को आड़े हाथ लेते हुए महंत ने कहा कि जोगी की पार्टी पूरी तरह से बिखर चुकी है। बहू ऋचा जोगी बसपा में शामिल हो चुकी हैं, अब जोगी के बेटे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे कुछ भी नहीं पता। जिस पार्टी पर घर-परिवार के लोगों का ही विश्वास नहीं है, उस पार्टी बिखराव सुनिश्चित है।