
teachers recruitment Ghotala in BJP government is shameful
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को 19 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस प्रकार अब कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जारी लिस्ट में कांग्रेस ने दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर की जगह ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया है।
रायपुर उत्तर सीट से कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा मैदान में
कांग्रेस ने रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से कुलदीप जुनेजा को उम्मीदवार बनाया है। कुलदीप जुनेजा वर्ष 2008 के चुनाव में रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। जुनेजा को भाजपा के वर्तमान विधायक श्रीचंद सुंदरानी से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं जोगी कांग्रेस ने अमर गिडवानी को मैदान में उतारा है।
ये है कांग्रेस के 19 उम्मीदवार
लैलूंगा - चक्रधर प्रसाद सिदार
रायगढ़ - प्रकाश नायक
कोटा - विभोर सिंह
बिल्हा - राजन शुक्ला
बिलासपुर - शैलेष पाण्डेय
जैजैपुर - अनिल कुमार चंद्रा
बसना - देवेन्द्र बहादुर सिंह
धरसींवा - अनीता शर्मा
रायपुर उत्तर - कुलदीप जुनेजा
रायपुर दक्षिण - कन्हैया अग्रवाल
कुरूद - लक्ष्मीकांता साहू
धमतरी - गुरुमुख सिंह होरा
संजारी बालोद - संगीता सिन्हा
गुण्डरदेही - कुंवर सिंह निषाद
दुर्ग ग्रामीण - ताम्रध्वज साहू
बैशालीनगर - बदरुदद्ीन कुरैशी
बेमेतरा - आशीष छाबड़ा
नवागढ़ - गुरुदयाल सिंह बंजारे
पंडरिया - ममता चंद्राकर
Published on:
01 Nov 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
