9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस बोली – 50 लाख युवाओं को नौकरी की तलाश, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं

बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश में करीब 50 लाख लोग नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन भाजपा की सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

2 min read
Google source verification
congress latest news

CM के बयान पर भूपेश का पलटवार, कहा - राहुल नहीं, मोदी को है ट्रेनिंग की जरूरत

रायपुर. बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 25 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और अपंजीकृत बेरोजगारों की संख्या भी लगभग इतनी ही है। प्रदेश में करीब 50 लाख लोग नौकरी की तलाश में सड़कों पर घूम रहे हैं, लेकिन भाजपा की सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज मैं भी हूं बेरोजगार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है।

प्रदेश में दिनों दिन बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। करीब 50 लाख लोग नौकरी की तलाश में हैं, आखिर ये युवक कहा जाएंगे? लेकिन भाजपा की सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। यह स्थिति आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है, क्योंकि सरकार के पास रोजगार पैदा करने की कोई नीति नहीं है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री और रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, सांसद छाया वर्मा, रमेश वर्लयानी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राजेन्द्र तिवारी रामगोपाल अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

इससे पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के दिन कई शासकीय भवनों पर ध्वजारोहण नहीं करने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन कई एेसे शासकीय संस्थानों व भवनों पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अपमान का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।