5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, 2010 में दर्ज हुआ था मारपीट और बलवा का केस

विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस से उम्मीदवारी का दावा करने वाले एजाज ढेबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2018

कांग्रेस पार्षद एजाज ढेबर गिरफ्तार, 2010 में दर्ज हुआ था मारपीट और बलवा का केस

रायपुर. विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस से उम्मीदवारी का दावा करने वाले एजाज ढेबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एजाज ढेबर पर आठ साल पहले 2010 में मारपीट और बलवा का केस दर्ज हुआ था। बतादें कि एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के बैजनाथपारा मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड के पार्षद और एमआईसी मेंबर हैं।

कोर्ट ने बलवा और मारपीट के मामले में एजाज ढेबर को वारंट जारी किया। इस मामले में एजाज ढेबर बुधवार को कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने एजाज ढेबर की जमात याचिका खारिज कर दी और उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

दरअसल, 2010 में पार्षद एजाज ढेबर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैरनबाजार में एक युवक से मारपीट की थी। पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने एजाज ढेबर के खिलाफ केस दर्ज किया था। एजाज ढेबर के खिलाफ कोतवाली समेत अन्य थानों में 8 मामले दर्ज हैं।

खबरों के अनुसार एजाज ढेबर रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। पार्षद एजाज हाल ही उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से किसी कांग्रेस प्रत्याशी को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। पीएल पुनिया और एजाज ढेबर की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।