22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- उत्तर प्रदेश चुनाव में दहाई तक भी नहीं पहुंचेगी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chhattisgarh CM Raman Singh) ने एक बार फिर राज्य की कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर सीधे निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification
raman_singh_latest_statement.jpg

रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- उत्तर प्रदेश चुनाव में दहाई तक भी नहीं पहुंचेगी कांग्रेस

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chhattisgarh CM Raman Singh) ने एक बार फिर राज्य की कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर सीधे निशाना साधा है। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने फिर दोहराया कि जब छत्तीसगढ़ के किसान आत्महत्या करते हैं और जब सिलगेर में आदिवासी गोली से मारे जाते हैं, तब प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदना व्यक्त करने तक नहीं जाते। और लखीमपुर में किसानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए वहां बांट देते हैं। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कबीरधाम की घटना को लेकर कहा कि हमारे 70 युवा साथियों को गिरफ्तार कर रखा गया है। एक पक्षीय कार्रवाई की गई, जिसे लेकर कवर्धा के लोग आक्रोशित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा ध्वज को पैरों से कुचला गया। वहां राजनीतिक दबाव के कारण एफआईआर नहीं हुई।

प्रियंका गांधी नाटक कर रहीं
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अब उनको (प्रियंका गांधी) लग रहा है चुनाव के समय जितना ज्यादा नाटक कर सकते हैं, कर लें। मगर, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में दहाई में जाने की स्थिति न है, न थी और न बनेगी। जी 23 के लोगों ने कहा कि कांग्रेस धरातल खो चुकी है, वही स्थिति दिख रही है।

मरकाम को उनकी ही पार्टी में कोई नहीं सुनता: भाजपा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मौन व्रत को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम को स्वयं उनके विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री गंभीरता से नहीं लेते, जब कोई उनकी नहीं सुनता ही नहीं है। ऐसे में उनका मौन व्रत केवल अपने आपको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने का अहसास करवाने का प्रयास हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक दिल्ली शक्ति प्रदर्शन के लिए जाते हैं। मरकाम को पता नहीं होता, वे वीडियो जारी कर अपील करते हैं मगर कोई गंभीरता से लेने के बजाए उल्टे महापौर, निगम मंडल अध्यक्षों की दिल्ली जाने कतार लग जाती हैं। कश्यप ने सवाल किया कहीं, मरकाम खुद को छत्तीसगढ़ में चल रही कुर्सी की लड़ाई के बीच चन्नी की भूमिका में अपने आपको तो नहीं देख रहे हैं?

यह भी पढ़ें: कवर्धा हिंसा पर गृह मंत्री ताम्रध्वज का बड़ा बयान, कहा- भाजपा और RSS ने गुंडे बुलाकर कराई हिंसा

यह भी पढ़ें: कवर्धा हिंसा पर गरमाई राजनीति, सरकार के तीन मंत्रियों ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार