17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जानें कैसे करें इस्तेमाल

पुराने समय में लोग खाना पकाने और परोसने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन समय बदलने के साथ यह परंपरा भी कहीं खो सी गई है। रसोई में रखे मिट्टी के बर्तनों की जगह आज स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों ने ले ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं मिट्टी के बर्तनों में पकाया और खाया जाने वाला भोजन सेहत के लिहाज से बेहद अच्छा होता है। आइए जानते हैं क्या हैं मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के फायदे और उन्हें इस्तेमाल और धोने की सही तरीका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 25 Jun 2021, 7:38 PM IST

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के फायदे
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से खाने में आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी खूब पाई जाती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
मिट्टी के बर्तनों में होने वाले छोटे छोटे छिद्र आग और नमी को बराबर सर्कुलेट करते हैं। इससे खाने के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
मिट्टी के बने बर्तनों में कम तेल का इस्तेमाल होता है।
मिट्टी के बने बर्तनों में खाना स्वादिष्ट बनता है। इन बर्तनों में भोजन पकाने से पौष्टकता के साथ-साथ भोजन का स्वाद भी बढ़ जाता है।
अपच और गैस की समस्या दूर होती है।
कब्ज की समस्या से मिलती है निजात।
भोजन में मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं।
भोजन का पीएच वैल्यू मेंटेन रहता है, इससे कई बीमारियों से बचाव होता है।

कैसे करें मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल
सबसे पहले मिट्टी का बर्तन बाजार से घर खरीदकर लाने के बाद उस पर खाने वाला तेल जैसे सरसों का तेल, रिफाइंड आदि लगाकर बर्तन में तीन चौथाई पानी भरकर रख दें। इसके बाद बर्तन को धीमी आंच पर रखकर ढककर रख दें। 2-3 घंटे पकने के बाद इसे उतार लें और ठंडा होने दें। इससे मिट्टी का बर्तन सख्त और मजबूत हो जाएगा। साथ ही इससे बर्तन में कोई रिसाव भी नहीं होगा और मिट्टी की गंध भी चली जाएगी।
बर्तन में खाना बनाने से पहले उसे पानी में डुबोकर 15-20 मिनट के लिए रख दें। उसके बाद गीले बर्तन को सुखाकर उसमें भोजन पकाएं।

साफ करना भी बेहद आसान
मिट्टी के बर्तन कैसे धोने हैं, इस बात की जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग इन्हें खरीदने से भी परहेज करते हैं। मिट्टी के बर्तनों को धोना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको किसी केमिकल युक्त साबुन या लिक्विड की जरूत नहीं होती । आप इन बर्तनों को सिर्फ गर्म पानी की मदद से भी साफ कर सकते हैं। चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए आप पानी में नींबू निचोड़ कर भी डाल सकते हैं। अगर आप बर्तनों को रगड़कर साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए नारियल की बाहरी छाल का इस्तेमाल कर लें।