उधर, स्वास्थ्य विभाग ने लालपुर कोविड19 हॉस्पिटल खोल दिया है। माना को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। एक तरफ मरीज बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ मौतों का आंकड़ा भी मंगलवार को 8 लोगों की मौत के बाद 3909 जा पहुंचा है। न संक्रमित रूक रहे हैं, न मौतें।अब 100 में 2 मिल रहे संक्रमित- स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह तक 100 में 1.6 लोग संक्रमित पाए जा रहे थे, मगर आज आंकड़ा 2 प्रतिशत के ऊपर जा पहुंचा। यह बेहद चिंताजनक है। बावजूद इसके सख्ती के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।