18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Corona Update: खतरा कायम: 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मिले 26 मरीज, रायपुर में फूटा कोरोना बम

CG Corona Update: राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को जहां 9 मरीज मिले थे तो वहीं गुरुवार को 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

2 min read
Google source verification
Third Wave of Corona.

Third Wave of Corona.

रायपुर. CG Corona Update: राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को जहां 9 मरीज मिले थे तो वहीं गुरुवार को 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। करीब 2 महीने बाद संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई के अंक में पहुंची है। 'पत्रिका' को मिली जानकारी के मुताबिक इन संक्रमितों ने कहीं दूसरे राज्य की यात्रा नहीं की है, बल्कि ये रायपुर में रहते हुए ही संक्रमित हुए हैं, यानी रायपुर में वायरस मौजूद है। इनमें से 1 मरीज एक मरीज ने धार्मिक स्थल में जाने की बात कही, दूसरे ने गार्डन में जाने की। 2 युवाओं ने कॉलेज जाने की बात कही। तो वहीं 2 के फोन बंद मिले, 2 ने सैंपल देते वक्त गलत नंबर दर्ज करवाया और 2 ने कॉल ही नहीं उठाया। अब विभाग इनके लिखे पते पर ढूंढने की कोशिश में जुटा है।

रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर में भी मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर में भी मरीज रिपोर्ट हुए। हालांकि 33 मरीजों के कोरोना को मात देने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 216 रह गई है। रायपुर में सर्वाधिक 51 एक्टिव मरीज हैं। आंबेडकर अस्पताल में मरीज भर्ती हो रहे हैं। राहत सिर्फ इतनी है कि मौत का आंकड़ा शून्य है।

लक्षण होने पर तत्काल जांच करवाएं
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि सर्दी, जुखाम, खांसी, स्वाद न मिलना, खुशबू न आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल कोरोना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट आने तक खुद को आईसोलेट रखें। क्योंकि आप संक्रमित हैं और घूम रहे हैं तो कई लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें।

तो अच्छे संकेत नहीं हैं
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि त्यौहार में जमकर आवाजाही हुई। बाहर से लोग आए गए, बाजारों में भीड़ उमड़ी। अगर, व्यक्तियों में वायरस प्रवेश किया है तो लक्षण 4-7 दिन बाद दिखाई देंगे। यानी अगले 3-4 दिन में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो यह अच्छे संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही पड़ सकती है भारी: अब ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रहा डेंगू, जानें लक्षण और बचाव