रायपुर।कोरोना वायरस की दहशत से आलम यह है कि होली से पहले ही चिकन के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण पोल्ट्री व्यवसाय को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
चीन में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस का असर अब छत्तीसगढ़ में चिकन की कीमतों पर दिख रहा है। दरअसल कोरोना के डर के कारण लोग मांसाहार खाने से अब बच रहे हैं, जिसकी वजह से चिकन का रेट लगातार गिरता जा रहा है।
हालत ये है कि क्षेत्र में इन दिनों चिकन का रेट कद्दू, बैगन से भी कम होने की उम्मीद हैं। बता दें कि अभी तक मांसाहार खाने से कोरोना वायरस फैलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अफवाहों की वजह से लोग नॉनवेज खाने से परहेज कर रहे हैं। इसकी वजह से पोल्ट्री के कारोबार को झटका लगा है।
भारत में चिकन बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जबकि पिछले एक महीने में इसके दाम 70 प्रतिशत तक नीचे आए हैं।