शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 32,103 सैंपल की जांच में 543 मरीज मिले। यानी जांच बढ़ेगी तो संक्रमितों की संख्या भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि फरवरी में 22 से 24 हजार ही जांच हो रही थी, यह बड़ा सवाल है कि क्या इसी वजह से कम मरीज मिल रहे थे? उधर, 24 घंटे में 6 और मरीजों की मौत हो गई, जिनमें रायपुर और बिलासपुर के 2-2 मरीज शामिल हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 3770 जा पहुंची है। इनमें सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।