19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,750 नए मामले

कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 6 लाख 5 हजार 568 रायपुर जिले में 3 हजार 35 और दुर्ग में 1 हजार 759 संक्रमित मिले
less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,750 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,750 नए मामले

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 हजार 750 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6 लाख 5 हजार 568 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कोविड-19 का पूरा ब्योरा शेयर किया।

1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी लगेगा कोरोना टीका
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमितों में रायपुर जिले से 3035, दुर्ग से 1759, राजनांदगांव से 1024, बालोद से 412, बेमेतरा से 389, कबीरधाम से 394, धमतरी से 707, बलौदाबाजार से 783, महासमुंद से 479 और गरियाबंद से 314 हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]COVID-19 : जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सरकार एक्शन में
वहीं, कोविड 19 के बिलासपुर से 1117, रायगढ़ से 931, कोरबा से 767, जांजगीर चांपा से 905, मुंगेली से 407, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 131, सरगुजा से 585, कोरिया से 261, सूरजपुर से 306, बलरामपुर से 561, जशपुर से 495, बस्तर से 180, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 26, कांकेर से 500, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 40 और अन्य राज्य से सात मामले मिले हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...55+ वर्ष वाले कोरोना पॉजिटिव मिले तो तुरंत हॉस्पिटल में करेंगे भर्ती