19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / इन 17 लोगों में हो सकता है कोरोना पॉजिटिव! पुलिस कर रही तलाश,अगर आप जानते हैं तो 104 में दें जानकारी

इन 17 लोगों में हो सकता है कोरोना पॉजिटिव! पुलिस कर रही तलाश,अगर आप जानते हैं तो 104 में दें जानकारी

विदेश से लौटे इन 17 लोगों की पुलिस कर रही तलाश, इनमें हो सकते हैं कोरोना के वायरस!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 26 Mar 2020, 4:32 PM IST

इन 17 लोगों में हो सकता है कोरोना पॉजिटिव! पुलिस कर रही तलाश, आप इन्हें जानते हैं तो 104 में दें जानकारी

इन 17 लोगों में हो सकता है कोरोना पॉजिटिव! पुलिस कर रही तलाश, आप इन्हें जानते हैं तो 104 में दें जानकारी

रायपुर। विदेशों से आए लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बाद अब प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रशासन ऐसे 17 लोगों की तलाश कर रही है जो दो सप्ताह पहले विदेश से लौटे हैं लेकिन वे गायब हैं। ये 17 लोग कोरोना संदिग्ध हैं।इनके जानकारी छिपाने का असर इनके साथ ही इनके परिवार, मोहल्ले और दोस्त-रिश्तेदारों पर भी पड़ सकता है।अगर इनमें से कोई संक्रमित निकला तो वो उन सभी लोगों को संक्रमित कर सकता है जिनके-जिनके संपर्क में वो आया है।अगर आप इनमें से किसी को भी जानते हैं या फिर ऐसा कोई व्यक्ति जो हाल ही में कुछ दिन पहले विदेश से लौटा हो और बाहर आराम से घूम फिर रहा है।इनकी जानकारी आप टोल फ्री नंबर 104 पर दे सकते हैं।

रायपुर जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनीत नंदनवार ने बताया कि हाल ही में विदेश यात्रा से आए 17 व्यक्तियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। इन सभी यात्रियों को मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वे अपना चिकित्सकीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं। पुलिस एवं प्रशासन को रिपोर्ट करें तथा किसी प्रकार की जानकारी छिपाये नहीं। जानकारी छिपाने का कार्य, उनके लिए, उनके परिवार के लिए तथा समाज, राज्य और देश के लिए घातक साबित हो सकता है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कि इन्हें जानने या पहचानने वाले अन्य व्यक्ति भी टोल फ्री नंबर 104 पर इनके संबंध में जानकारी दे सकते है।

ये हैं वो 17 विदेश यात्री
उम्मे कुलसुम सोमन्ना,तरण टाइन,फूंग ए फुक, सिमरत, मेगाबाई ,मनिया बाई,बाई सोहना, दास टीकम, सुलक्षणि,कुकरेजा मुकेश कुमार, कुमार अनीश,कुमार आयुष,बाई शबीता, मनधानी शिवम् ,अग्रवाल शिवम, पुष्कर त्यागी और अजय राव के नाम शामिल हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News.

दो कोरोना मरीज पर हुआ FIR, तीन धाराओं में मामला हुआ दर्ज, जानकारी छुपा रहे लोग हो जाए सावधान

कोरोना इफेक्ट: राज्य सरकार बड़ा फैसला, अप्रैल से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती टली, नई तारीख का हुआ ऐलान