24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर की प्रसिद्ध इमली चस्के का चटकारा

ट्राइबल इंडिया ई-मार्केट प्लेस में शामिल किया गया 'टेस्ट ऑफ सुकमा' जनजातीय उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने ट्राईफेड ने लॉन्च किया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 4 Oct 2020, 11:07 PM IST

देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर की प्रसिद्ध इमली चस्के का चटकारा

देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर की प्रसिद्ध इमली चस्के का चटकारा

रायपुर. अब देश-विदेश के लोग बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार किए 'इमली चस्का टेस्ट ऑफ सुकमा' का स्वाद ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा प्रभावित सुकमा जिले के जनजातीय उद्यमियों ने इमली चस्का 'टेस्ट ऑफ सुकमा' ब्राण्ड नेम से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार किया है। ट्राईफेड के ट्राइबल इंडिया ई-मार्केट प्लेस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इमली चस्का 'टेस्ट ऑफ सुकमा' को शामिल किया गया है। यह प्रोडक्ट शबरी मार्ट सुकमा में भी उपलब्ध है।

अक्टूबर में कोरोना वायरस ढा सकता है कहर
कोरोना वायरस काल में ट्राईफेड आदिवासी उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद को सीधे बाजार तक पहुंचाने में मदद कर रहा है। इसी के तहत गांधी जयंती 2 अक्टूबर को ट्राईफेड ई मार्केट का ऑनलाइन शुभारंभ हुआ है। मार्केट प्लेस ट्राइबल इंडिया में छत्तीसगढ़ की जनजातियों द्वारा बनाए गए आकर्षक हस्तशिल्प और सजावटी सामानों को भी शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]15 अक्टूबर से खुल जाएंगे मल्टीप्लेक्स
छत्तीसगढ़ में इमली चस्का 'टेस्ट ऑफ सुकमा' का निर्माण अरण्य प्रसंस्करण सहकारी समिति मर्यादित सुकमा ने किया हैै। इस समिति में 21 महिला सदस्य शामिल हैं। मांग के अनुसार 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और पाउच में इमली चस्का निर्माण किया जा रहा है। ट्राइफेड ने दो हजार पैक इमली चस्का का ऑर्डर दिया है। साथ ही हल्दी पावडर के ऑर्डर के लिए भी सहमति दी है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...राम के ननिहाल में माता कौशल्या अब बसेंगी महिलाओं के आंचल में