2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणजी क्रिकेट ट्रॉफी: अमनदीप की कप्तानी पारी, मेजबान छत्तीसगढ ने मुंबई को ड्रॉ पर रोका

कप्तान अमनदीप की शतकीय पारी की बदौलत मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम मुंबई को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के छठवें मुकाबले में ड्रॉ पर रोकने में सफल रही।

2 min read
Google source verification
cg news

रणजी क्रिकेट ट्रॉफी: अमनदीप की कप्तानी पारी, मेजबान छत्तीसगढ ने मुंबई को ड्रॉ पर रोका

मात्र एक रन की बढ़त लेने पर मुंबई को मिले अधिक अंक

रायपुर. कप्तान अमनदीप की शतकीय पारी की बदौलत मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम मुंबई को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के छठवें मुकाबले में ड्रॉ पर रोकने में सफल रही। हालांकि, ड्रॉ मैच में मुंबई पहली पारी में मात्र एक रन की बढ़त हासिल करने पर 3 अंक प्राप्त करने में सफल रही। वहीं, मेजबान टीम को मात्र एक अंक से संतोष करना पड़ा। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पृथ्वी शॉ व भूपने लालवानी के 102 रन की पारियों की बदौलत पहली पारी में 351 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। मेजबान गेंदबाज आशीष चौहान ने 6 विकेट और रवि किरण ने 3 विकेट प्राप्त किए।

मेजबान टीम एक रन से मुंबई से पिछड़ी
जवाब मेें बल्लेबाजी करने उतरे मेजबान छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों ने पहली पारी में संभलकर खेलना शुरू किया। कप्तान अमनदीप खरे के 143 रन और शशांक चंद्राकर के 56 रन की अहम पारियों की बदौलत छत्तीसगढ़ पहली पारी में 350 रन का स्कोर बनाने में सफल रही, जो मुंबई के पहली पारी के स्कोर 351 रन से मात्र एक रन कम था। लेकिन, मेजबान टीम को इसका बड़ी खामियाजा भुगतना पड़ा और ज्यादा अंक हासिल करने से चूक गई। अमनदीप खरे को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई के तुषार देशपांडे ने 5 विकेट लिए।

दोनों टीम की सहमति से ड्रॉ
मैच के चौथे व अंतिम दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 82 ओवर में 6 विकेट पर 253 रन बना लिए। भूपेन ने 59 व कप्तान आजिंक्य रहाणे ने इसके बाद दोनों टीमों ने 56 रन की पारी खेली। इसके बाद दोनों टीमों की सहमति से मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। अजय मंंडल ने 5 विकेट झटके।

Story Loader