23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून से सने लड़के को देखकर इधर-उधर भागने लगे दोस्त, पिता के पूछने पर सामने आई ये खौफनाक बात

फार्मेसी छात्र भास्कर साहू की गुमशुदगी से पर्दा उठ गया है तीन दिन बाद उसकी हत्या की पुष्टि हो गई है

2 min read
Google source verification
crime in love

खून से सने लड़के को देखकर इधर-उधर भागने लगे दोस्त, पिता के पूछने पर सामने आई ये खौफनाक बात

भिलाई. फार्मेसी छात्र भास्कर साहू की गुमशुदगी से पर्दा उठ गया है। तीन दिन बाद उसकी हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने जिस छात्र पीतांबर उर्फ कबीर को शंका के आधार पर हिरासत में लिया था, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका से बात करते हुए देखकर उसकी हत्या को अंजाम दिया। बेटे की संदिग्ध गतिविधियों को देख उसके पिता को शक हो गया, उन्होंने पुलिस को बेटे की करतूत बता दी थी।

ढौर निवासी पीतांबर के खिलाफ पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीतांबर ने अपने दो दोस्तों के साथ जंजगिरी मैदान पर शराब पी। इसमें भास्कर को भी बुलाया। भास्कर अपने मौसेरे भाई को पार्टी में जाने का कहकर घर से निकला। पीतांबर ने उसेे मोबाइल पर कॉल किया और खुद उसे लेने निकल गया। उसने दोनों दोस्तों से कहा कि वह एक घंटे में लौट आएगा। भास्कर को बाइक पर लेकर मानसरोवर स्कूल के पास पहुंचा। वहां उसे चाकू से गोदकर मार डाला। चाकू से उसकी गर्दन और पेट में 20 वार किए गए थे।

इसके बाद उसकी लाश जंजगिरी मैदान में झाडिय़ों में छुपा दी और उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। बाद में उसे नाले में फेंक दिया और चाकू को फोरलेन पर जा रहे ट्रेलर में फेंक दिया। पुलिस अभी चाकू और मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है।

खून देख भागे दोस्त, पिता को लगा किसी से झगड़ आया

हत्या के बाद आरोपी लौटकर दोस्तों के पास पहुंचा। उसके कपड़ों पर खून के निशान देखकर दोनों दोस्त वहां से भाग गए। बाद में पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इधर, आरोपी घर पहुंचा तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पिता को लगा कि वह किसी से झगड़ा करके आया है। आरोपी घर में किसी से बात नहीं कर रहा था। तभी पिता की नजर उसके कपड़ों पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना जामुल थाने को दी। पुलिस ने पीतांबर को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने भास्कर को चाकू से मारना स्वीकार कर लिया, लेकिन उसकी लाश कहां छुपाई यह नहीं बताया। तीन दिन तक पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी रही।

कॉलेज की एक लड़की से बात करना नागवार गुजरा

पुलिस ने एक युवती को बुलाकर पुछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि बताया कि वह पीतांबर से बातचीत करती थी। वह उसके गांव का ही है। खैरागढ़ कॉलेज से पॉलीटेक्निक कर रहा है। भास्कर साहू के साथ युवती फार्मेसी कर रही थी। दोनों की बातचीत सप्ताह भर पहले शुरू हुई थी। यह बात पिताम्बर को पता लग गई थी। उसने कहा कि पीतांबर पागल नहीं है, पागलपन का ढोंग कर रहा है। पुलिस ने तब कड़ाई से पूछताछ शुरू की।

हत्या का जुर्म दर्ज किया

पीतांबर की एक युवती से बातचीत होती थी। इसी बीच में युवती मृतक से बातचीत करना शुरू कर दिया। यह बात उसे नागवार लगी। उसने योजना बनाकर युवक को बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है। मोबाइल और चाकू की खोजबीन की जा रही है।

विजय पांडेय, एएसपी शहर