
CG Crime News : हवाई सफर के दौरान एक यात्री के बैग से चार लाख से ज्यादा के गहने चोरी गए। यात्री को अपने घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। इसकी शिकायत माना थाने में की गई है। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड निवासी शेखर कुमार सिंह अपनी मां के साथ विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से गुरुवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे।
वे अपना सूटकेस लेकर घर चले गए। घर में सूटकेस खोलने पर पता चला कि उसमें से 4 लाख रुपए से ज्यादा के गहने और 20 हजार रुपए की नकदी गायब मिले। सूटकेस में एयरलाइंस की सील लगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने माना पुलिस थाने में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर एयरपोर्ट से ही चोरी की आशंका
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक सूटकेस से चोरी की घटना रायपुर एयरपोर्ट में ही होने की आशंका है। उनका दावा है कि एयरपोर्ट में उनका सामान उन्हें काफी देर बाद मिला। इससे शक है कि बैग से रायपुर एयरपोर्ट में ही गहने और नकदी निकाले गए हैं। फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
15 Dec 2023, 5:11 PM IST
Published on:
15 Dec 2023, 12:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.