29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के गोवा में डबल डेकर क्रूज सर्विस, डांस पार्टी सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

Goa of Chhattisgarh Satrenga: नया सफर : पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केन्द्र, टेंडर प्रक्रिया पूरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 24 Oct 2022, 1:31 PM IST

छत्तीसगढ़ के गोवा में डबल डेकर क्रूज सर्विस, डांस पार्टी सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

छत्तीसगढ़ के गोवा में डबल डेकर क्रूज सर्विस, डांस पार्टी सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

Goa of Chhattisgarh Satrenga: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा जलाशय में पर्यटक डबल डेकर क्रूज सफारी का आनंद आने वाले दिनों में ले सकेंगे। सतरेंगा जलाशय में डबल डेकर क्रूज चलाने की तैयारी पर्यटन मंडल कर रहा है। पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया, कि प्रदेश का पहला डबल डेकर क्रूज सतरेंगा में चलाया जाएगा। क्रूज खरीदने की प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले दिनों में पर्यटक क्रूज सफारी का आनंद ले सकेंगे।

पर्यटन मंडल ने सतरेंगा में करोड़ों का विकास कार्य किया है। दूर-दराज से जल विहार का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों के लिए यहां रुकने की भी व्यवस्था है। सतरेंगा पर्यटन स्थल में मूलभूत सुविधाओं और सैलानियों को आकर्षित करने वाले वाटर स्पोर्ट्स व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गईं हैं।

क्रूज के लिए तय होंगी सीमाएं
मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सतरेंगा में चलने वाला क्रूज की कुछ सीमाएं भी तय की जाएंगी, क्योंकि कुछ जगह पक्षियों के लिए आरक्षित है। क्रूज की वजह से सतरेंगा पहुंचने वाले पक्षियों को समस्या ना आए, इसलिए मंडल के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। डबल डेकर क्रूज में लंच, डीनर, ब्रेक फास्ट, डांस पार्टी सहित सभी सुविधाएं मौजूद रहेेंगी।

क्रूज और नई बोट खरीदने फंड स्वीकृत
पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया, कि पर्यटन केंद्र सतरेंगा में क्रूज (cruise service in Satrenga) और नई बोट खरीदने के लिए फंड स्वीकृत हो चुका है। मंडल पर्यटकों को क्रूज और मोटर बोट सफारी का आनंद देने में 9 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च करेगा। सतरेंगा को देश के पर्यटन मानचित्र में जगह मिली है। पर्यटक जल विहार का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं।

सतरेंगा जलाशय में डबल डेकर क्रूज सफारी का संचालन किया जाएगा। क्रूज खरीदने के लिए प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले दिनों में सतरेंगा पहुंचने वाले पर्यटक इसकी सफारी का आनंद ले सकेंगे।
- अनुराधा दुबे, पीआरओ, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल