31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइबर ठगों की नई चाल, ऐसा करने से होगा भारी नुकसान, जानिए क्या है ‘लुक हू डाइड’

Raipur News : ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत के तमाम प्रदेशों में ‘लुक हू डाइड’ नाम से नया स्कैम चला है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Jun 2023, 4:05 PM IST

साइबर ठगों की नई चाल, ऐसा करने से होगा भारी नुकसान, जानिए क्या है ‘लुक हू डाइड’

साइबर ठगों की नई चाल, ऐसा करने से होगा भारी नुकसान, जानिए क्या है ‘लुक हू डाइड’

Raipur News : अगर आपके फेसबुक या मैसेंजर वॉल पर किसी दोस्त की आईडी से संदिग्ध मैसेज मिले, तो उसे गलती से भी ओपन न करें, क्योंकि ये आपके पर्सनल डेटा को लूटने के लिए साइबर ठगों का एक जाल हो सकता है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत के तमाम प्रदेशों में ‘लुक हू डाइड’ नाम से नया स्कैम चला है।(Cyber Crime) साइबर ठग इस मैसेज की आड़ में फिशिंग साफ्टवेयर को भेज रहे है, जो लोग इस मैसेज को ओपन कर रहे हैं। उनकी पर्सनल जानकरी साइबर ठगों के पास चली जा रही है। (Cyber Crime News) फिर ठगों को जैसे ही आपके अकाउंट का एक्सेस मिलता है। वे आपसे अकाउंट का एक्सेस ले लेते हैं फिर वही मैसेज आपके अकाउंट से आपकी फ्रेंड लिस्ट में दोस्तों को भेजते हैं। इस तरह ये डेटा चोरी का खेल आगे बढ़ता रहता है।

यह भी पढ़े : CM बघेल ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज, कहा - चिंता है फिर प्रभारी न बदल जाए

इस तरह सोशल मीडिया यूजर को बनाते हैं शिकार

इस घटना में पहले आपको आपके ही किसी फ्रेंड का फेक अकाउंट बना कर मैसेंजर पर मैसेज मिलेगा। हो सकता है उस अकाउंट से आपने काफी लंबे समय से बात भी न की हो या वो अकाउंट आपके किसी फ्रेंड के नाम पर बना हुआ फेक अकाउंट हो।(Raipur Cyber Alert) भेजे गए मैसेज में लिखा होता है, कि देखिए किसकी मौत हो गई। आमतौर पर इस तरह के मैसेज देखकर आम आदमी में जिज्ञासा जाग जाती है। इसमें एक न्यूज आर्टिकल का लिंक भी होता है। इसमें ऐसे किसी शख्स को भी मेंशन कर दिया जाता है, जिसे आप जानते हों।

यह भी पढ़े : Good News : केंद्र की इस योजना के तहत बिजली बिल में और होगी कटौती, नया नियम जान खुशी से उछल पड़ेंगे आप

फेसबुक अकाउंट से जानकारी चुराकर स्कैम

हैकर्स आपके फेसबुक अकाउंट से जुड़ी हुई डिटेल जैसे ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर और बर्थ डेट को भी चोरी करते है। इन जानकारियों का इस्तेमाल स्कैमर्स बाकी ऑनलाइन अकाउंट्स में एक्सेस करने के लिए करते हैं। अगर आपकी डिटेल से उन्हें किसी तरह आपके बैंक अकाउंट का एक्सेस मिल जाए तो वे उसे भी खाली कर देते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक करने से बचना चाहिए और सिक्योरिटी ऑथंटिकेशन ऑन रखना चाहिए।

यह भी पढ़े : Education News : ड्रेस, साइकिल, पुस्तकें व कापियां पहुंची स्कूल, अधिकारियों को जारी हुए निर्देश

6 माह में 1 हजार 213 लोगों से ठगी

पुलिस के लगातार प्रयास के बाद भी जिले में लगातार साइबर ठगी की घटनाए हो रही हैं। पुलिस हर घटना के बाद लोगों से सचेत रहने के लिए कहती है। (Raipur Cyber Update) लेकिन लोग लालच में आकर गलती करके अपनी पूंजी गवा रहे हैं। जनवरी 2023 से अब तक जिले में साइबर ठगी की 1,213 घटनाएं हुई हैं, इसमें ठगी की राशि 1 करोड़ के ऊपर है।

यह भी पढ़े : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस : राशन तो मिल रहा है पर अभी तक नहीं चखा दाल का स्वाद, देखें VIDEO

लिंक से क्या-क्या हो सकता है नुकसान

- आपके फ्रेंड से हेल्प के नाम पर रुपए मांगे जा सकते हैं।

- आपकी लॉगिन से गालियां और अश्लील मैसेज भेजे जा सकते हैं।

- आपकी पर्सनल जानकारी कर ब्लैकमेल किया जा सकता है।

- आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

- आपकी वजह से आपकी फेसबुक आईडी से जुड़े लोग परेशानी में पड़ सकते हैं।

साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस के सोशल मीडिया पेज और वाट्सएप ग्रुप से भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। (Cyber Crime News) घटना होने पर तत्काल एक्शन लिया जाता है। लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि इस तरह की घटनाओं के वे शिकार ना बनें।

-दिनेश सिन्हा, डीएसपी, एसीसीयू