
Education News : ड्रेस, साइकिल, पुस्तकें व कापियां पहुंची स्कूल, अधिकारियों को जारी हुए निर्देश
Raipur News : छात्रों को पुस्तकें, ड्रेस और योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्री समय पर मिल सके, इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कवायद शुरु कर दी है। स्कूल शिक्षा संचालक के निर्देश पर जिले के 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों ने संबंधित विभागों से योजना के तहत मिलने वाली सामग्री मंगवा ली है। (School Season Update) स्कूलों के प्राचार्यों ने नोडलों के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उक्त जानकारियों का ब्यौरा भी भेज दिया है। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है, जो स्कूल बचे हैं। (CG Govt School) उन्हें भी जल्द ब्यौरा भेजने का निर्देश दिया है। सत्र शुरू करने का वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश जारी नहीं किया है, लेकिन उनके आदेश का पालन करने के लिए स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार हैं।
16 जून से शुरू हो सकता है नया सत्र
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया, 16 जून से नया सत्र शुरू हो सकता है। सत्र शुरु करने का ऑफिशियल आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है। आदेश जारी होते ही स्कूलों की तैयारियों का निरीक्षण विभाग के अधिकारी करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट संचालनालय के अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
संचालक ने दिए थे ये निर्देश
स्कूल शिक्षा संचालक ने मई माह में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया था। निर्देश में उन्होंने कहा था, स्कूल खुलने के पहले दिन ही छात्रों को विभागीय योजनाओं के तहत पुस्तकें, ड्रेस, साइकिल और कापियों का वितरण कर दिया जाए। (Raipur News Update) जो स्कूल शाला उत्सव मनाएंगे। उन्हें उत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों और पालकों की मौजूदगी में इस सामग्री का वितरण करना है। निर्देश का समय पर पालन हो, इसलिए जिला शिक्षा अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने और रिपोर्ट संचालनालय भेजने का निर्देश दिया गया था।
नया सत्र शुरू होने का अभी आदेश नहीं आया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तैयारी की जा रही है। नोडलों को मॉनीटरिंग करने और रिपोर्ट कार्यालय में सबमिट करने का निर्देश दिया है।
- आरएल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर
Published on:
7 Jun 2023, 1:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.