Cyclone Fengal effect in chhattisgarh: फेंजल तूफान का असर प्रदेश में दिख रहा रहा है। चक्रवाती तूफान के असर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। इसके असर से प्रदेशभर ठंड कम हुई है। हालांकि दिन का तापमान गिरने से दिन में ही ठंड का अहसास होने लगा। पिछले 24 घंटे में सुकमा में हल्की बारिश हुई है। वहीं जगदलपुर व राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। यह हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा 13 जिलों में बारिश के आसार है।