17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclonic Fenjal: ठंड के साथ चक्रवाती तूफान फेंजल का असर, एक- दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार

Cyclonic Fenjal: मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने कहा कि, फोरकास्ट के मुताबिक शनिवार से अधिकतम और न्यूतनम तापमान में हल्की वृद्धि होना संभावित है। शनिवार को रात की सर्द हवाएं 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 30 Nov 2024, 12:49 PM IST

Cyclonic Fenjal

Cyclonic Fenjal

Cyclonic Fenjal: चक्रवाती तूफान फेंजल के असर से शनिवार को दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने इस तूफान के 30 नवंबर तक तमिलनाडु के तट पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन आएगा। इससे संभाग सहित प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिले के आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Updates: कड़ाके ठंड के बीच फेंजल तूफान भी दिखाएगा असर, प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

वहीं अगले कुछ दिन जिले के अधिकांश हिस्सों में दोपहर तक बादल छाए रहने की भी संभावना बनती दिख रही है। बहरहाल, शुक्रवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान अभी भी औसत से 3.6 डिग्री की गिरावट के बाद 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने कहा कि, फोरकास्ट के मुताबिक शनिवार से अधिकतम और न्यूतनम तापमान में हल्की वृद्धि होना संभावित है। शनिवार को रात की सर्द हवाएं 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। इसके अलावा दिन का तापमान 31.3 डिग्री तक पहुंच सकता है। 1 से 4 दिसंबर तक दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना है।