4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़ाके की ठंड की चपेट में छत्तीसगढ़ का ये इलाका, पारा पहुंचा 10 डिग्री, एक की मौत

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। उधर, छत्तीसगढ़ में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में पारा में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 1 Dec 2017, 1:17 PM IST

Dangerous cold in Chhattisgarh

Dangerous cold in Chhattisgarh

रायपुर . उत्तर भारत सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से एक बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना कोरिया जिले का है। हालांकि, कलक्टर और पुलिस अत्यधिक शराब सेवन को मौत की वजह बता रही है। मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक-22 रापाखेरवा निवासी लट्टू (50) की गुरुवार सुबह मोहल्ले में एक पेड़ के नीचे शव मिला।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि मृतक के पास रहने के लिए कोई मकान नहीं था। इसके अलावा उसके पास वोटर आईडी, राशनकार्ड भी नहीं बना था। लट्टू दूसरे के घरों में मवेशियों को चारा देने, साफ-सफाई करने का काम करता था। उसकी भांजी का कहना है कि ठंड से ही मौत हुई है। कलक्टर नरेंद्र दुग्गा ने कहा कि पुलिस से जो जानकारी मिली है, उसमें मृतक के अत्यधिक शराब सेवन की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बुधवार कीे तुलना में 0.5 डिग्री की गिरावट रही। इसी तरह प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 10 डिग्री दर्ज किया गया।

सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड
राजधानी में सुबह 9 बजे तक गुलाबी ठंड पड़ रही है, आउटर में तो सुबह 10 बजे तक ठंड पड़ रही है। वहीं, शाम ढलते ही ठंड शहर को अपने आगोश में ले लेती है। शहर के डीडी नगर, कोटा , गोगांव, भनपुरी, खम्हारडीह, वीआईपी रोड, कमल विहार,डूंडा, बोरियाखुर्द, महादेव घाट आदि इलाके में रात आठ नौ बजे के बाद ठंड अपने सबाब पर रहने लगी है। बाइक चलाते समय तो ठिठुरन लगने लगती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क है। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमानों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम और शेष संभागों में सामान्य दर्ज किए जा रहे है। दुर्ग और बिलासपुर में रात का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है।