10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपके पास है इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की डिग्री तो आपका भविष्य अधर में

छत्तीसगढ़ में पिछले 27 वर्षों से संचालित किए जा रहे पुराने पाठ्यक्रम के हजारों बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 12 Mar 2018, 4:23 PM IST

Professional course

विकास सोनी/रायपुर. एक ओर आरएमएसएम (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन) के तहत नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम से प्रदेश के 800 छात्रों को रोजगार दिलाने की कवायद कर रहा है। वहीं पिछले 27 वर्षों से संचालित किए जा रहे पुराने पाठ्यक्रम के हजारों बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

विभाग नए पाठ्यक्रमों को लेकर तो आए दिन नई योजनाएं बना रहा है, जबकि पुराने कोर्स के छात्रों के लिए न तो उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है और न ही रोजगार की। एेसे में वर्षों से चल रहे इन कोर्सों को अधिकारी आउट डेटेड तो बता रहे हैं, पर इन्हें बंद करने या अपग्रेड करने में कोई खास रूचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसके कारण कई संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कोर्स स्वत: बंद हो जा रहे हैं।

बता दें कि 1990 में संयुक्त मप्र में 317 स्कूलों में 31 ट्रेडों के साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की शुरूआत की थी। इसमें 11वीं-12वीं के छात्र स्वेच्छा से किसी एक विषय का चयन कर दो वर्षों तक पढ़ाई किया करते हैं। जिसमें आगे स्कोप न होने के कारण छात्र किसी अन्य विषय में ग्रेजुएशन करने मजबूर हो रहे हैं।

73 स्कूलों में सिमटे
जानकारों के मुताबिक इसकी शुरूआत संयुक्त मप्र में छत्तीसगढ़ के 317 स्कूलों से हुई थी। जिसमें शिक्षकों की कमी, लैब का अभाव, पाठ्यक्रम में स्कोप की कमी व अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यह पाठ्यक्रम बंद होते गए। आलम यह है कि ये अब केवल 73 स्कूलों तक सीमित रह गए हैं।

कई बार की मांग
नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक स्कूल प्राचार्य ने बताया कि संयुक्त मप्र में बोर्ड की बैठकों में स्कूलों के प्राचार्यों ने पाठ्यक्रम संचालन में आ रही बाधाओं व मूलभूत सुविधाओं के अभाव की जानकारी सदस्यों को दी। इसके बावजूद न तो उस दौरान कोई व्यवस्था बनाई गई और न ही अब कोई इस पर ध्यान दे रहा है।

10 वर्षों में नहीं बना पाए व्यवस्था
नए पाठ्यक्रम की शुरूआत 2007 से हुई और इनमें शामिल 8 ट्रेडों में लगभग 7 ट्रेड पुरानों के बदले हुए स्वरूप के रूप में शामिल हैं। जबकि अन्य 24 ट्रेडों के उत्थान या बंद करने के लिए पिछले 10 वर्षों में कोई खास कदम नहीं उठाया गया है। इनकी अलग से परीक्षाएं संचालित करने में माशिमं को भी कड़ी मशक्कत करनी होती है और काफी पैसे भी खर्च होते हैं और छात्रों को कोई लाभ नहीं होता है।

कुछ समय बाद होंगे बंद
आरएमएसएम के संयुक्त संचालक के कुमार ने कहा कि पुराने कोर्स में कई खामियां थीं, जबकि नए पाठ्यक्रम वर्तमान परिदृश्य में कंपनियों की जरूरतों के अनुरूप हैं। नए पाठ्यक्रमों के सभी स्कूलों में शुरू होने के बाद धीरे-धीरे इसे बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एंड फार्म मैनेजमेंट
हार्टिकल्चर
पोल्ट्री फार्मिंग
ऑफिस मैनेजमेंट
बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट
स्टेनो टाइपिंग
फ्रुट एंड वेजीटेबल प्रिजर्वेशन
बेकरी एंड कन्फेक्शनरी
गारमेंट मेकिंग
बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन
रिपेयर ऑफ रेडियो एंड टीवी
मोपेड, स्कूटर, मोटर सायकल रिपेयर
रिपेयर ऑफ इलेक्ट्रिक डोमेस्टिक एप्लाइंसेस एंड इलेक्ट्रानिक मोटर वाइंडिंग
डेयरी फार्मिंग
फार्म मेकेनिक्स
बैंकिंग असिस्टेंस
स्टोर कीपिंग
फोटोग्राफी
प्रिंटिंग,बाइंडिंग व पेपर कंवर्टिंग
कं प्यूटर एप्लीकेशन
वेल्डिंग टेक्नॉलाजी व फेब्रिकेशन
हास्पिटल हाउस कीपिंग
लेदर टेक्नालाजी
टेक्सटाइल्स डिजाइनिंग
वुड गुड्स मेकिंग एंड कार्विंग
एक्स-रे टेक्नीशियन
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नालाजी
आक्जीलरी नर्सिंग एंड मिडवायफयरी
फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट मेकिंग
मार्केटिंग एंड सेल्समेनशिप

जेएमडी ने गिनाई ये कमियां
- लैब का अभाव
- वर्कशाप का अभाव
- आगे पढ़ाई के स्कोप में कमी
- शिक्षकों का अभाव
- उच्च गुणवत्तायुक्त पुस्तकों का अभाव
- रोजगार का अभाव