27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 6 नवजात शिशुओं की मौत मामले में बीजेपी ने लिया ये बड़ा एक्शन, ग​ठित की जांच टीम

बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने बस्तर के मालगांव में मुरुम खदान में ग्रामीणों की मौत और सरगुजा के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 6 नवजात शिशुओं की मौत के मामले की जांच के लिए दल गठित किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 7 Dec 2022, 5:51 PM IST

bjp

bjp

रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 6 नवजात शिशुओं की मौत के मामले में बीजेपी लगातार बयान दे रही है। वहीं अब मामले के उजागर के लिए बीजेपी ने जांच टीम गठित की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने बस्तर के मालगांव में मुरुम खदान में ग्रामीणों की मौत और सरगुजा के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 6 नवजात शिशुओं की मौत के मामले की जांच के लिए दल गठित किया है।

सरगुजा जिले के मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं की मौत के मामले की जांच और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देशानुसार जांच समिति का गठन किया गया है।

टीम में ये नेता शामिल

यह समिति संबंधित स्थानों का दौरा कर इस मामले से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट 1 सप्ताह में पार्टी को सौंपेगी। कश्यप ने बताया कि पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा फुलेश्वरी सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह समिति में शामिल हैं.

मुरुम खदान में मौत के मामले की भी होगी जांच

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के मालगांव में मुरुम खदान में मौत के मामले की जांच तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देशानुसार जांच समिति गठित की गई है। यह समिति संबंधित स्थान का दौरा कर इस मामले से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण करेगी और 1 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी। समिति में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री किरण देव, जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही तथा बस्तर भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी शामिल हैं।