21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर में किया गया दीप यज्ञ, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर की गई महाआरती

आइए रंगते हैं खुद को भी थोड़ा श्रीराम जी के रंग में
less than 1 minute read
Google source verification
राम मंदिर में किया गया दीप यज्ञ, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर की गई महाआरती

राम मंदिर में किया गया दीप यज्ञ, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर की गई महाआरती

स्वरालय ने दी भजनों की मोहक प्रस्तुति, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव : आइए रंगते हैं खुद को भी थोड़ा श्रीराम जी के रंग में के तहत शनिवार सुबह छह बजे भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और अनुज लक्ष्मण का आकर्षक शृंगार किया गया। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुखदा लाखे ने बताया कि आयोजन में अध्यक्ष सुचित्रा देशपांडे, उपाध्यक्ष प्रणीता नलगुंडवार, सचिव मनुजा काले, सहसचिव अंजलि नलगुंडवार व कार्यकारिणी सदस्याओं मंजूषा शितुत, दमयंती देशपांडे, अनघा करकशे, रीना दानी तथा प्रभारी अंजलि शितुत का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
2) यह भी पढ़ें :[typography_font:14pt] कल्याणी और शशांक भाऊ ने दी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति, देखें वीडियो
राम मंदिर ट्रस्ट की सुखदा लाखे ने बताया कि शुभदा गिजरे व साथियों की भजन मंडली स्वरालय ने शुक्रवार को भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके पहले शाम 5 बजे से गीता पाठ किया गया। वहीं, गुरुवार की संध्या को कल्याणी और शशांक भाऊ ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी।
3) यह भी पढ़ें :[typography_font:14pt;" >आइए रंगते हैं खुद को भी थोड़ा श्रीराम जी के रंग में... के भक्ति भाव के साथ श्रीराम जन्मोत्सव की धूम है। राम मंदिर में शनिवार को रामनवमी की पूर्व संध्या पर दीप यज्ञ किया गया। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर महाआरती भी की गई। नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
1) यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र मंडल की मिले सुर हमारा टीम ने राममंदिर में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव में भक्तिमय प्रस्तुति दी, देखें वीडियो