
मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, सीएम भूपेश भी बोले- नोटबंदी देश के किसानों पर था आक्रमण
रायपुर. केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर नोटबंदी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि नोटबंदी देश के किसान, गरीब, मजदूर और छोटे दुकानदार पर आक्रमण था।
अनलॉक 4 में छत्तीसगढ़ में 7 सितंबर से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी कैश पर आधारित असंगठित अर्थव्यवस्था को नष्ट कर जमीन साफ करने का लक्ष्य था। हमें इस आक्रमण को पहचानना होगा। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था पर दूसरा वीडियो जारी कर कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो पासा 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के रूप में फेंका था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त को हमारे सामने आया है। उन्होंने कहा कि मोदी का 'कैश-मुक्त' भारत दरअसल 'मजदूर-किसान-छोटा व्यापारी' मुक्त भारत है।
ये भी पढ़ें..[typography_font:14pt].दसवीं-बारहवीं के कोर्स में 30-40 प्रतिशत की कटौती
राहुल गांधी ने कहा कि 8 नवंबर 2016 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का निर्णय कर 500 व 1000 का नोट रद्दी कर दिया। पूरा हिंदुस्तान बैंक के सामने जाकर खड़ा हुआ। इसके बावजूद कालाधन नहीं मिटा। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की गरीब जनता को नोटबंदी से क्या कोई फïायदा नहीं मिला, जबकि सबसे बड़े अरबपतियों को इसका फायदा पहुंचाया गया। राहुल गांधी बोले- पीएम ने स्वयं कहा कि वह कैशलेस इंडिया चाहते हैं। अगर कैशलेस इंडिया होगा तो असंगठित अर्थव्यवस्था तो खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...जेईई-नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था
Updated on:
4 Sep 2020, 1:59 AM IST
Published on:
4 Sep 2020, 1:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.