
अपनी मांगो को लेकर अब उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी भी उतरे सडक़ों पर, ये हैं उनकी मांगे
रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही, सारे विभागों के सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर उतर आए हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और धरने पर जा रहे हैं। जिसमें शिक्षाकर्मी, नर्स, बाल श्रमिक संघ, विद्या मितानिन संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद अब उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी भी अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन पर उतर आए हैं।
उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने दफ्तर में जमकर प्रदर्शन किया और बड़े अधिकारीयों के खिलाफ नारे भी लगाए। समय पर वेतन देने और पीएफ कटौती जैसी मांगो को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने कहा- जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी उनका प्रदर्शन चालु रहेगा।
उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हे समय पर वेतन नही मिल रहा है और वेतन में पीएफ के नाम पर अनियमित कटौती की जा रही है। कर्मचारियों ने इस मामले में बड़े अधिकारीयों से लगातार इसकी शिकायत की पर उन्होने इस ओर ध्यान नही दिया। इसलिए कर्मचारी पहले अधिकारीयों के खिलाफ नारेबाजी कर अब प्रदर्शन पर उतर आए है।
छत्तीसगढ़ में इस वक्त स्ट्राइक सीजन चल रहा है। अपनी मांगे पुरी करवाने हर कोई इस वक्त सडक़ों पर उतर आया है। यहां संविलियन व समायोजन सहित अन्य मांगो को लेकर बाल श्रमिक विद्यालय कर्मचारी १६ जून से हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को लाखे नगर मैदान में हड़ताल के दौरान कर्मियों सहित एक महिला ने भी मुंडन कराकर आश्वासन पुरा नही करने पर विरोध जताया।
उधर विद्या मितानिन संघ के कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और उन्होने भी अपने नियमित होने और वेतन बढ़ाने जैसी अन्य मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया हुआ है।
Published on:
12 Jul 2018 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
