
राजिम मेला प्रतीकात्मक तस्वीर
Rajim Maghi Punni Mela 2023: छत्तीसगढ़ का राजिम मेला अपने आप में बहुत ख़ास है। यह मेला देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। इस मेले में दूरदराज से आए दर्शनार्थियों से जब राजिम में आयोजित इस मेले के संदर्भ में उनकी राय पूछी तो उन्होंने बहुत ही उत्सुकता और ख़ुशी के साथ अपने अनुभव साझा किए। आइए जानते हैं दूर- दराज से मेला देखने पहुंचें लोगों के मन की बात :
ग्राम परसट्ठी से परिवार के साथ पहुंचे युवराज साहू ने बताया कि वे प्रतिवर्ष राजिम मेंले में आयोजित पुण्य स्नान के लिए आते हैं और हर बार उन्हें नया अनुभव की अनुभूति होती है। इस बार राजिम(Rajim Maghi Punni Mela 2023) के मुख्य मंच के पास भगवान श्री राम की विशालकाय मूर्ति को देखकर मन अभिभूत हो गए। इसी प्रकार भिलाई से पहुंचे रवि प्रकाश एवं बिलासपुर कोटा से आए अनिल कुमार ने अपना अनुभव बांटते हुए बताया कि इस बार राजिम मेला में आकर काफी प्रसन्नता हो रही है।
श्रध्दा और आस्था का अद्भुत संगम
जिस प्रकार से राजिम का सौन्दर्यकरण हुआ है यकीनन इससे राजिम(Rajim Maghi Punni Mela 2023) की भव्यता और गरिमा में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है। तौरेंगा से पहुंचे नागेश तिवारी ने बताया कि राजिम अभी तक तीन नदियों के संगम के नाम से जाना जाता था, लेकिन इस आयोजन के बाद अब संगम के तट पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं श्रध्दा और आस्था का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है।
आध्यात्मिक शांति की अनुभूति
छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा और कला-संस्कृति को एक ही मंच पर देखने को मिल रही है। भलेरा से पहुंचे रोशन साहू ने बताया कि राजिम पहुंचकर जो आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है वह एहसास और कहीं के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मैने महसूस नहीं की है। मेरा परिवार सालभर तक राजिम के पुन्नी मेला का बेसब्री से इंतजार करते है। इतना ही नहीं राजिम के इस मेले में प्रदेशभर के दर्शनार्थियों के द्वारा देश-विदेश के लोग भी राजिम पहुंच रहे है।
विदेशी पर्यटक भी पहुंचे राजिम
अब तक राजिम के इस पुन्नी मेले (Rajim Maghi Punni Mela 2023)में कनाडा, आस्ट्रेलिया और मलेशिया सहित कई देशों के विदेशी पर्यटक भी राजिम पहुंचकर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से रूबरू होकर परिचित हो रहें है। उन्होंने अपनी टूटी-फूटी हिन्दी में बताया कि ग्रेट इंडिया का ग्रेट राजिम। उन्होंने मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया और कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत ही रिच और स्ट्रांग है इसी कारण भारत महान है।
भगवान राम की विशाल मूर्ति आकर्षण का केन्द्र
राजिम पुन्नी मेला(Rajim Maghi Punni Mela 2023) में बनाई गई भगवान राम की विशाल मूर्ति मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी हुईं है। लोग मंदिरों के दर्शन के बाद भगवान राम के इस विशाल मूर्ति के पास बैठकर सुकून के दो पल गुजारने का कोई मौका नहीं छोडना चाहते हैं। युवा वर्ग में इस मूर्ति के पास सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है।
Updated on:
14 Feb 2023 06:33 pm
Published on:
14 Feb 2023 06:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
