
DGP ने NIA से की जांच की मांग फ़ाइल फोटो
DGP demands NIA probe: अभी कुछ दिनों पहले बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। अब इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआईए को पत्र लिखा है। डीजीपी ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की जांच की मांग की है।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं पर नक्सली हमले को लेकर आज जगदलपुर में बीजेपी द्वारा आईजी आफिस का घेराव करने की तैयारी की गई है। वहीं, राजधानी रायपुर से भी बीजेपी नेता बस्तर जा रहे हैं।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 5 फ़रवरी को नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी थी। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कमेम(BJP leader Neelkanth Kamem) अपने परिवार सहित रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। तभी इस बीच नक्सली बिना वर्दी में समारोह में पहुंचे और भाजपा नेता नीलकंठ पर कुल्हाड़ी और चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
पूर्व सरपंच बुधराम करटाम मामले की जाँच की मांग
16 जनवरी को भाजपा नेता व किलेपाल के पूर्व सरपंच बुधराम करटाम(BJP leader Budhram Kartam) रोज की तरह सुबह 4 बजे टहलने निकले थे। लगभग पौने पांच बजे तक उनका मोबाइल एक्टिव था तथा उस पर बात भी हो रही थी। बाद में उक्त मोबाइल से संपर्क टूट गया और लगभग साढ़े 10 बजे उनका शव एनएच 63 के पुलिया के नीचे पाया गया। मृतक के शरीर मे दाहिने आंख के ऊपर गाल, कान बाएं कुहनी, जांघ एवं घुटने पर ख़रोंच के निशान थे। इसके अलावा घटना स्थल पर वाहन के इंडिकेटर तथा साइड मिरर के टूटे हुए टुकड़े पाये गये थे। शव की हालत देखकर भाजपा नेताओं ने इसे हत्या मानकर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
Published on:
16 Feb 2023 02:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
