31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, और कह दी ये बड़ी बात
Play video

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, और कह दी ये बड़ी बात

पेट्रोल डीजल की महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कंपनी बंद का आह्वान किया गया ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 10 Sep 2018, 7:05 PM IST

रायपुर/धमतरी. पेट्रोल डीजल की महंगाई के विरोध में धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कंपनी बंद का आह्वान किया गया । सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और अर्जुनी मोड़ से विभिन्न मोटरसाइकिल में सवार होकर शहर की दुकानों को बंद कराने निकल पड़े।

विधायक गुरमुख सिंह होरा पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की अगुवाई में निकले कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी दुकानों को बंद करने की अपील करते हुए चल रहे थे । इस बीच प्रदर्शनकारियों को देखते ही दुकानों के शटर गिर गए और पेट्रोल पंप समेत तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन का समर्थन किया।

कांग्रेसियों का कहना है कि रमन और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज देश की जनता त्रस्त है । पेट्रोल डीजल के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं जिसके कारण महंगाई अपने चरम सीमा पर है।