scriptDhan Kharidi : आज और कल भी होगी धान खरीदी, अब तक 104 लाख से ज्यादा टन का उठाव, किसानों को करोड़ों का मुनाफा | Dhan Kharidi:Paddy purchase today,tomorrow,Profit worth crores farmers | Patrika News
रायपुर

Dhan Kharidi : आज और कल भी होगी धान खरीदी, अब तक 104 लाख से ज्यादा टन का उठाव, किसानों को करोड़ों का मुनाफा

Dhan Kharidi period : राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, धान बेचने से वंचित रहने वाले किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे।

रायपुरFeb 03, 2024 / 01:15 pm

Kanakdurga jha

dhan_kharidi.jpg
paddy procurement period : राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, धान बेचने से वंचित रहने वाले किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। शनिवार और रविवार को धान खरीदी नहीं होती है, लेकिन किसानों के हितों को देखते हुए शनिवार 3 फरवरी व रविवार 4 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी होगी। बता दें इस बार सरकार का 130 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें

शिक्षा विभाग में 700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, केंद्र सरकार की योजना के तहत होगा चयन… देंखें डिटेल्स




राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख टन धान की रेकॉर्ड खरीदी की है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 16 हजार 117 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध मिलर्स द्वारा 95 लाख 83 हजार 718 टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Hindi News/ Raipur / Dhan Kharidi : आज और कल भी होगी धान खरीदी, अब तक 104 लाख से ज्यादा टन का उठाव, किसानों को करोड़ों का मुनाफा

ट्रेंडिंग वीडियो