रायपुर. महालक्ष्मी के आने की खुशी में घर का कोना-कोना दमकने लगे हैं। सोमवार को चंद्र हस्त नक्षत्र के विशेष संयोग में लोग दिनभर जमकर खरीदारी करेंगे और शाम को धनतेरस पर 13 दीप मालाओं से भगवान धनवन्तरी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति की कामना करेंगे।