बाद में डीएनए जांच से यह स्पष्ट किया गया कि 12 दिसम्बर 2014 को पैदा हुई आशादीप वन भैंसा आशा का ही क्लोन है। आशादीप को लेने गई टीम में जंगल सफारी के डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, चिकित्सक और फारेस्ट गार्ड सहित वन विभाग के डेढ दर्जन अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इनके साथ वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अधिकारी भी रहेंगे जो वर्षों से वन भैंसा को बचाने की कोशिश में लगे हैं।