29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना इंटरव्यू यहां 220 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवदेन

बिना इंटरव्यू यहां 220 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवदेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 Jul 2018, 8:26 PM IST

job

बिना इंटरव्यू यहां 220 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवदेन

रायपुर. क्या आप दसवीं पास है और नौकरी की तलाश कर रहें हैं... तो बस अब और इधर उधर भटकने की जरुरत नहीं। जी, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर दसवीं, बाहरवीं और स्नातक पास युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा लेकर आया है। रोजगार अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2018, शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक एस.जी., एस.एस. एवं सिक्युरिटी ऑफिसर के कुल 220 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।


इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

1. प्लेसमेंट कैम्प में एस.जी. के 100 पदों की पूर्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इन्हें संभावित वेतन 10 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

2. एस.एस. के 20 पदों की पूर्ति के की जानी है। इसके लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इन्हें 13 हजार 500 रूपए प्रतिमाह दिया जाना संभावित है।

3. सिक्युरिटी ऑफिसर के 100 पदों की पूर्ति के लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है तथा इन्हें संभावित वेतन 19 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

क्या होनी चाहिए पात्रता

सबके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि क्या इन पदों के लिए दूसरे जिले या राज्य के युवा भी आवेदन कर सकते हैं। तो आगे की लाइन जरा ध्यान से पढि़ए... जिला रोजगार अधिकारी एस.पी. त्रिपाठ के अनुसार सिर्फ सरगुजा जिले के युवा ही इन पदों पर आवदेन कर सकते हैं।


यहां होगा आयोजन

... तो अब देर किस बात की यदि आप इच्छुक हैं और इनमें से किसी पद के लिए काबिलियत रखते हैं तो अपने पुरे दस्तावेज के साथ चले आइये-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में 28 जुलाई 2018, शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक।


ये चीज़े जो अपने साथ जरूर ले जाये...

... और हाँ, याद रखने वाली बात ये है कि आप प्लेसमेंट कैंप में जाने से पहले अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय के पंजीयन कार्ड की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की फोटो ले जाना बिलकुल भी न भूलें।

संपर्क सूत्र

यदि इस खबर को पढऩे के बाद अब भी आपके मन में कोई प्रश्न या शंका है तो आप सीधे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में संपर्क कर सकते हैं।

और अपने योग्यता के अनुसार रोजगार भर्ती परीक्षा की तयारी करें।