10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेरोगेसी मामला : डॉक्टर ने एसपी से कहा- मेरे रजिस्ट्रेशन का गलत उपयोग कर किया गया बच्चा खरीद

सेरोगेसी और बच्चा खरीद-फरोख्त मामले में महिला डॉक्टर शानू मसीह का नाम सामने आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 22 Sep 2018, 9:29 AM IST

dr punendru saxena

सेरोगेसी मामला : डॉक्टर ने एसपी से कहा- मेरे रजिस्ट्रेशन का गलत उपयोग कर किया गया बच्चा खरीद

रायपुर . सेरोगेसी मामले में दूसरे डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से प्रेक्टिस करने वाली महिला के खिलाफ एक और शिकायत एसएसपी के पास पहुंच गई है। यह शिकातय डॉ. पुर्णेन्दु सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक से आवेदन देकर की है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत उपयोग किया गया है।

READ MORE : तेज हवा के साथ हुई बारिश, कहीं नुकसान तो किसी को फायदा, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल, शहर में भी गिरे पेड़

डॉक्टर ने बताया कि महिला द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश है। जबकि उनका इस मामले से कोई लेन-देन नहीं है। उन्होंने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मेडिकल काउंसिल को भी पत्र लिख कर शिकायत की है कि डॉ. शानू मसीह ने फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का इस प्रकार उपयोग किया है। यह अपराधिक कृत्य है और उन पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

READ MORE : Breaking : बच्चे का बदमाशों ने किया अपहरण, फिर फोन कर मांगी सात लाख की फिरौती, थोड़े समय बाद ही लावारिस हालत में यहां मिला मासूम

बच्चे फरीख्त और खरीद के मामले में क्लिनीक के बोर्ड पर शहर के अस्थि रोग विशेषज्ञ का रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे होने का मामला और गहरा गया है। डॉ पुर्णेन्दु सक्सेना ने लिखित में एसपी से शिकायत की है। उनके क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन नंबर को एमसीआई रजिस्ट्रेशन नंबर बताकर उनके नाम को घसीटने का दुष्प्रयास किया गया है। उन्होने कहा कि वे आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत करेंगे।

READ MORE : Video Gallery : मोदी आगमन को लेकर शहर हो रहा चकाचक, पर जिला अस्पताल का ऐसा है हाल, देखिए वीडियो...

सेरोगेसी और बच्चा खरीद-फरोख्त मामले में महिला डॉक्टर शानू मसीह का नाम सामने आया है। महिला डॉक्टर ने क्लीनिक के बोर्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर 1030 लिखाया था। जबकि ये नंबर आरएसएस के प्रांत सह संघचालक डॉ. पुर्णेन्दु सक्सेना के नाम से पंजीकृत है।